[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्षिकोत्सव का आयोजन, विद्यालय में भव्य समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्षिकोत्सव का आयोजन, विद्यालय में भव्य समारोह

वार्षिकोत्सव का आयोजन, विद्यालय में भव्य समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवगांव नूआं में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल थे, जबकि अध्यक्षता ज्ञानप्रकाश डूडी, सरपंच देवगांव नूआं ने की। विशिष्ट अतिथियों में रामनिवास डूडी (पं.स.सदस्य), सुभाष पूनियां (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन), दलिप सिंह, उम्मेद सिंह, पितराम कालेर, उम्मेद महला (अति. जिला शिक्षा अधिकारी) शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि वार्षिकोत्सव शिक्षा विभाग की अनूठी पहल है, जो विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में भामाशाहों के योगदान को उजागर करता है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह वर्तमान युग की आवश्यकता बन चुकी है।

कार्यक्रम में विद्यालय को दान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया, साथ ही विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप खरबास ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सरजीत सिंह ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22