[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के पातलीसर में 33केवी सब स्टेशन शुरू:कृषि कनेक्शन को मिलेगा वोल्टेज, जल्द समस्या का होगा समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के पातलीसर में 33केवी सब स्टेशन शुरू:कृषि कनेक्शन को मिलेगा वोल्टेज, जल्द समस्या का होगा समाधान

सरदारशहर के पातलीसर में 33केवी सब स्टेशन शुरू:कृषि कनेक्शन को मिलेगा वोल्टेज, जल्द समस्या का होगा समाधान

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान होगा। पातलीसर छोटा में 33/11 केवी के नए बिजली सब-स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इस सब-स्टेशन से क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा, जो अब तक कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे।

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने बताया-किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने कई गांवों में 33 केवी के जीएसएस स्वीकृत करवाए। किसान लंबे समय से कम वोल्टेज की वजह से परेशान थे और बिजली विभाग के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कम वोल्टेज के कारण खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।

सब-स्टेशन के उद्घाटन समारोह में डेयरी अध्यक्ष लालचंद मुंड, मधुसूदन राजपुरोहित, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, प्रमोद राजपुरोहित, पूर्व सरपंच तिलोकचंद सुथार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22