[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में वार्षिक में भामाशाह मदन मोहनका ने बोर्ड टॉपर्स पांच बच्चों को दिए 10 -10 हजार के नगद पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में वार्षिक में भामाशाह मदन मोहनका ने बोर्ड टॉपर्स पांच बच्चों को दिए 10 -10 हजार के नगद पुरस्कार

शिमला में वार्षिक में भामाशाह मदन मोहनका ने बोर्ड टॉपर्स पांच बच्चों को दिए 10 -10 हजार के नगद पुरस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिंघानिया विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पवन त्रिपाठी थे। अध्यक्षता सुरेश कुमार भामाशाह ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व BEO सज्जन सिंह यादव, यदुवंशी विद्यालय के प्राचार्य बजरंगलाल यादव, अंग्रेजी स्कूल के प्राचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, भामाशाह सवाई सिंह पीटीआई, भामाशाह कंवरसिंह मास्टर, फूलचंद, कैप्टन नरेश कुमार, समाजसेवी मनजीत लाठर, सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनाणिया, बनवारी पंच, धर्मचंद पंच, तोताराम प्रधानाध्यापक, हनुमान बांस, पवन हवलदार, बुधराम यादव आदि थे।

भामाशाह मदन मोहनका के प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने बोर्ड टॉपर्स पांच बच्चों को 10-10 हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया। एवं कंवर सिंह गुरुजी ने भी बोर्ड टॉपर्स बच्चों को एक एक हजार रुपए नगद प्रदान किए। मुख्य अतिथि पवन त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता है हमें बच्चों को संस्कारवान बनाना है तथा अच्छी शिक्षा देनी है अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा इसलिए हमें उनके भविष्य को सुधारना है।

प्रधानाचार्य डॉ जगदीप यादव ने स्वागत भाषण दिया सभी अतिथियों का आदर सत्कार किया एवं विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सभी भामाशाहों का विद्यालय में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। भामाशाह कंवर सिंह यादव ने एक प्रिंटर, बजरंग लाल यादव ने 5 चेयर, ताराचंद पंच ने एक इलेक्ट्रॉनिक घड़ी तथा थानेदार सरदार सिंह यादव ने विद्यालय कार्यालय हेतु कालीन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22