पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : पार्वती लखोटिया स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। बोस की जयंती के उपलक्ष में पार्वती लखोटिया आदर्श विद्या मंदिर की ओर से पथ संचलन निकाला गया। विद्यालय परिसर से भारत माता और लक्ष्मी बाई की झांकी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सौरभ योगी ने बताया कि पद संचलन विद्यालय परिसर से होते हुए घोड़ी नगर, तिलावा कुआं व चूणा चौक से मुख्य बाजार होते हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंचा। संचलन में स्कूली बच्चे आजाद हिन्द फौज के सिपाही के रूप में घोष वादन के साथ कदमताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035654
