खेत से लौट रहे मां-बेटे को वाहन ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में महिला बीकानेर और नाबालिग जयपुर रेफर
खेत से लौट रहे मां-बेटे को वाहन ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में महिला बीकानेर और नाबालिग जयपुर रेफर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जोड़ी पट्टा लोहसना में खेत से पैदल घर लौट रही महिला और उसके नाबालिग बेटे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
घायल महिला के पति रामस्वरूप ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी (35) और नाबालिग बेटा अनुज (13) खेत से पैदल लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर कर दिया। लक्ष्मी को बीकानेर और अनुज को जयपुर के लिए रेफर किया गया है।
हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। रामस्वरूप ने बताया कि उनका बेटा अनुज चलकोई गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है और उसकी एक बड़ी बहन भी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035654
