[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की बेटी मिस्का चौधरी ने लहराया परचम:नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की बेटी मिस्का चौधरी ने लहराया परचम:नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता

झुंझुनूं की बेटी मिस्का चौधरी ने लहराया परचम:नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के खालासी गांव की बेटी मिस्का चौधरी ने बेंगलुरु में हुई 28वीं नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उन्होंने बोल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और स्पीड क्लाइंबिंग में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

मिस्का के दादा जगदीश भड़ीया ने बताया कि दसवीं कक्षा की छात्रा मिस्का पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने उत्तरकाशी में 26वीं नेशनल प्रतियोगिता, बेंगलुरु में 27वीं नेशनल प्रतियोगिता और जमशेदपुर में एशियन किड्स चैंपियनशिप में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

इसके अलावा मिस्का ने सिंगापुर में आयोजित एशियन यूथ कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पीड क्लाइंबिंग में अपनी छाप छोड़ी। उनकी इस उपलब्धि से खालासी गांव में उत्सव जैसा माहौल है और हर कोई उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

आबूसर निवासी मिस्का के नाना फूलचंद चाहर ने कहा- दोहिती की यह उपलब्धि न केवल हमारे परिवार बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का विषय है। उसकी इस सफलता से क्षेत्र में खेलों के प्रति नई प्रेरणा और ऊर्जा का संचार होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad