[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, भादरा से जा रहा था तारानगर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, भादरा से जा रहा था तारानगर

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, भादरा से जा रहा था तारानगर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : हनुमानगढ़ के भादरा से तारानगर जा रहे व्यक्ति की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को तारानगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने चूरू रेफर कर दिया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल का उपचार किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण बीकानेर रेफर कर दिया।

अस्पताल चौकी के अंकित शर्मा के अनुसार गुरुवार दोपहर को हनुमानगढ़ जिले के भादरा के कुंजी गांव निवासी प्रेम सिंह (50) बाइक से तारानगर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल ले पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल का उपचार किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण बीकानेर रेफर कर दिया।

घायल के दामाद राजपाल ने बताया कि उन्हें दोपहर में सूचना मिली कि उनके ससुर दुर्घटना में घायल हो गए हैं। अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान और ड्राइवर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad