[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में खुला ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहा न्योता:लोगों ने कहा-24 घंटे जानलेवा करंट का खतरा मंडरा रहा, विभाग में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में खुला ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहा न्योता:लोगों ने कहा-24 घंटे जानलेवा करंट का खतरा मंडरा रहा, विभाग में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

सरदारशहर में खुला ट्रांसफार्मर हादसों को दे रहा न्योता:लोगों ने कहा-24 घंटे जानलेवा करंट का खतरा मंडरा रहा, विभाग में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

सरदारशहर : सरदारशहर की काका कॉलोनी में स्थित एक खुला ट्रांसफार्मर आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर स्थित ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा दीवार का अभाव है, जिससे 24 घंटे जानलेवा करंट का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासी विजयपाल ने बताया कि यह स्थान कॉलोनी के सैकड़ों बच्चों का प्रमुख खेल मैदान है और यहां पशुओं का आवागमन भी लगातार बना रहता है। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एम.के. गोयल ने बताया कि वे सभी खुले ट्रांसफार्मरों की पहचान कर उन्हें चारों तरफ से सुरक्षित करने का काम करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय कर्मचारियों से ऐसे खतरनाक स्थानों की पहचान करवाकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22