[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद का 163वां जन्मोत्सव मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद का 163वां जन्मोत्सव मनाया

श्री करणी शिक्षण संस्थान नंगली सलेदी सिंह ने विवेक चिंतन प्रतियोगिता में जीते 14 पुरस्कार, प्रथम स्थान पर रहा अव्वल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मन्दिर खेतड़ी में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद का 163 वां जन्मोत्सव आश्रम प्रांगण में रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज की अध्यक्षता और अजीत रॉय के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।इस मौके पर अमिताभ भट्टाचार पूर्व आईएस, मनीष अग्रवाल, डॉ रंजन भट्टाचार विशिष्ट अतिथि थे।

दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में मंगल आरती,ध्यान एवं वेदपाठ प्रात: 7.30 बजे विशेष पूजा एवं भजन सुबह 10 बजे हवन एवं पुष्पांजली सुबह 11 बजे प्रवचन,दोपहर को प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ो भक्तों ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया। सांय : 6.15 बजे संध्या आरती, नाम संकीर्तन एवं भजन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विवेक चिंतन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक चली विवेक चिंतन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम विजेता श्री करणी शिक्षण संस्थान नंगली सलेदी सिंह, द्वितीय स्थान संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल चिड़ावा, तृतीय स्थान पर माता श्रवणी इंटरनेशनल स्कूल चिड़ावा व विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प रही जिनको आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

श्री करणी शिक्षण संस्थान नंगली सलेदी सिंह ने विवेक चिंतन प्रतियोगिता में जीते 14 पुरस्कार, प्रथम स्थान पर रहा अव्वल

जन्मोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक चली विवेक चिंतन प्रतियोगिता में श्री करणी शिक्षण संस्थान नंगली सलेदी सिंह का दबदबा रहा। इस संस्थान ने 14 पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि संस्थान के छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और लगन को दर्शाती है।

ये रहे मोजूद

इस अवसर पर निर्भयराम शास्त्री, प्रदीप सुरोलिया, राजेंद्र यादव, भूपेन्द्र सिंह शेखावत,गोपाल सैनी, कृष्ण कुमार, अनिल स्वामी,चंद्र मोहन सैनी, मालीराम सैनी, राहुल शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22