[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशिक्षित महिलाओं को लोन दिलाकर इकाई करवाई स्थापित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

प्रशिक्षित महिलाओं को लोन दिलाकर इकाई करवाई स्थापित

प्रशिक्षित महिलाओं को लोन दिलाकर इकाई करवाई स्थापित

तारानगर : निकटवर्ती ग्राम रामपुरा में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से स्वयंसेवी संस्था जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा 120 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पशुपालन का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया। इनमें से दो स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाओं को बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से ऋण दिलवाकर उनकी इकाई स्थापित करवा दी गई है। इन्हीं में से दो महिलाएं पिंकी देवी पत्नी महावीर प्रसाद धाणक व द्रोपती देवी पत्नी महेश कुमार सैनी को दो-दो गाय व उनके रखरखाव के उपकरण स्वयंसेवी संस्था जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से निशुल्क प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहायक महाप्रबंधक जीएल निर्वाण ने कहा कि पशुपालक और खेती भारत की अर्थव्यवस्था की आत्मा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सैकंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या अमिक कंवर ने महिलाओं को कहा कि ऐसी योजनाओं का लाभ उठाकर आप स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। संस्था के सचिव राजेश अग्रवाल ने उपस्थित समूह की महिलाओं को कहा कि आप भी गोपालन पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का बीमा करवा कर अपना भविष्य सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के श्रीकांत अत्रे ने प्रधानमंत्री सखी बीमा योजना की जानकारी महिलाओं को प्रदान की। पिंकी धाणक व द्रोपती सैनी ने नाबार्ड से दो-दो गाय प्राप्त कर बहुत ही प्रसन्नचित्त नजर आई और उन्होंने संकल्प लिया कि हम इससे अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर पाएंगे। कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर भंवरीदेवी, अलायला पंचायत की साथिन संतोष, बैंक सखी मोनिका, ग्राम सेवा सहकारी समिति से पुष्पा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप सैनी व साक्षी सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77