पाली में चंद सैकेंड में बूलेट चोरी:CCTV में नजर आए दो चोर, पुलिस जुटी तलाश में
पाली में चंद सैकेंड में बूलेट चोरी:CCTV में नजर आए दो चोर, पुलिस जुटी तलाश में
पाली : पाली में एक बूलेट बाइक रात के अंधेरे में दो शातिर चोर चंद सैकेंड में चुराकर ले गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर बूलेट चुराकर ले जाते नजर आ रहे है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अब चोरी की तलाश में जुटी है।
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाने में दी रिपोर्ट में बिठोड़ कलां गांव निवासी निरंजन सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी ने बताया कि उसके जीजा रमेश सोनी की नाम की बूलेट है। जिसका उपयोग वह कर रहा था। 11 जनवरी की रात को हमेशाकी तरह देवली गांव में अपनी ज्वेलरी की शॉप के बाहर उसने बूलेट हेंडल लॉक करके रखी। रात करीब 11-12 बजे के बीच दो चोर आए और हेंडल लॉक तोड़कर बूलेट चोरी कर ले गए। यह पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो जवान उम्र के युवक बूलेट चोरी कर ले जाते नजर आ रहे है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट और सीसीटीवी लिए और चोरों की तलाश शुरू की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066189


