[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर:13 जनवरी को चुनरी पदयात्रा, महिलाएं मंगलगीत गाते हुए जोड़ रहीं चुनरियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर:13 जनवरी को चुनरी पदयात्रा, महिलाएं मंगलगीत गाते हुए जोड़ रहीं चुनरियां

मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर:13 जनवरी को चुनरी पदयात्रा, महिलाएं मंगलगीत गाते हुए जोड़ रहीं चुनरियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

उदयपुरवाटी : धार्मिक संस्था मां शाकंभरी कुटुंब की ओर से 13 जनवरी को मां शाकंभरी का प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष चुनरी पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। महोत्सव की तैयारियों में जुटी श्रद्धालु महिलाओं ने बूंटी लगाकर चुनरियां तैयार कर ली हैं। मां शाकंभरी के रूप ब्रह्माणी और रुद्राणी के लिए दो अलग-अलग लंबी चुनरियों के रोल बनाए जा रहे हैं। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चुनरियों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

तामीड़ा मोहल्ले में दिव्या सैनी, सोनू सैनी, खुशी सैनी, संतोष देवी, पार्षद सुनिता सैनी सहित कई महिलाएं सिलाई कार्य में जुटी हैं। प्राकट्य महोत्सव पर करीब एक से दो किलोमीटर लंबी चुनरी मां शाकंभरी को अर्पित की जाएगी। नांगल स्थित अडवानियां में युवा नेता योगेंद्र सैनी की देखरेख में महिलाएं चुनरियों पर बूंटी लगाकर सजावट कर रही हैं। महिलाओं ने हलवा बनाकर मां को भोग लगाया और प्रसाद का वितरण किया। अनिता सैनी, सावित्री सैनी, अंजू सैनी समेत कई महिलाएं इस कार्य में सहयोग कर रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22