[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान को बेटे का आखिरी सैल्यूट:पार्थिव देह से लिपटकर बिलख पड़ीं पत्नी; 8 KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान को बेटे का आखिरी सैल्यूट:पार्थिव देह से लिपटकर बिलख पड़ीं पत्नी; 8 KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान को बेटे का आखिरी सैल्यूट:पार्थिव देह से लिपटकर बिलख पड़ीं पत्नी; 8 KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

सिंघाना : जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए झुंझुनूं के जवान ईश्वर सिंह गुर्जर (42) का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के 15 साल के बेटे आकाश ने उन्हें मुखाग्नि दी। ईश्वर सिंह को अंतिम विदाई से पहले उन्हें सिंघाना थाना से उनके पैतृक गांव डूमोली कलां तक 8 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयपुर से आई राज रिफ (राजपूताना राइफल्स) यूनिट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ईश्वर सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह घर पहुंची तो उनकी पत्नी किरण देवी उससे लिपटकर रोने लगीं। बेटे आकाश ने पिता को सैल्यूट किया। ईश्वर सिंह भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज 6 पैरा कमांडो में हवलदार थे। वह डोडा (जम्मू-कश्मीर) में तैनात थे।

जवान ईश्वर सिंह की पत्नी किरण देवी पार्थिव देह से लिपटकर रोने लगीं।
जवान ईश्वर सिंह की पत्नी किरण देवी पार्थिव देह से लिपटकर रोने लगीं।

एक महीने पहले ही हुआ था ट्रांसफर

ईश्वर के छोटे भाई संत कुमार स्पेशल फोर्सेज में नायब सूबेदार हैं। संत कुमार ने बताया- ईश्वर सिंह हम तीन भाइयों में मंझले थे। ईश्वर सिंह ने 2002 में बेंगलुरु (कर्नाटक) में सेना में सिपाही के तौर पर जॉइन किया था। उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में थी। इसके बाद वे सिपाही से लांस नायक, फिर नायक पद पर पदोन्नत हुए। 3 साल पहले उनका प्रमोशन हवलदार के पद पर हुआ था। बेंगलुरु से 1 महीने पहले ही उनका नया पदस्थापन जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ था। 10 दिसंबर को छुट्टी पूरी होने के बाद उन्होंने डोडा जाकर ड्यूटी जॉइन की थी।

डोडा इलाके में बर्फबारी और तेज सर्दी के कारण 1 जनवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ गया। दिमाग में क्लॉट हो गया। उन्हें उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। 2 जनवरी को वे कोमा में चले गए। 8 जनवरी (बुधवार) की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उधमपुर अस्पताल में कमांड ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ईश्वर सिंह की पार्थिव देह गुरुवार देर रात सिंघाना थाने लाई गई थी।

पार्थिव देह पहुंचने के बाद परिजन फूट फूटकर रोने लगे।
पार्थिव देह पहुंचने के बाद परिजन फूट फूटकर रोने लगे।

बेटियों को डॉक्टर बनाना चाहते थे ईश्वर सिंह

ईश्वर सिंह के दो बेटियां और एक बेटा है। बेटी प्रिया (20) कॉलेज में फर्स्ट ईयर में है। दूसरी बेटी ज्योति (18) 11वीं कक्षा है। दोनों बेटियां सीकर में रहकर नीट की तैयारी भी कर रही हैं। पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। बेटा आकाश 8वीं कक्षा का छात्र है। वह पचेरी में प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। ईश्वर सिंह के पिता लीलाराम और सबसे बड़े भाई मदन किसान हैं। मां बनारसी देवी गृहिणी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22