[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवसेना ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवसेना ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

देवसेना ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं : गुरुवार को देवसेना के पदाधिकारियों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में ज्ञापन में गुर्जर समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करने की अपील की गई।

ज्ञापन में मांग की गई कि गुर्जर समाज के 5% आरक्षण को राज्य सरकार नई अनुसूची में शामिल करे और भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट की स्थापना की जाए। साथ ही, गुरुकुल योजना में 1500 से अधिक सीटें बढ़ाने, देवनारायण योजना का वार्षिक बजट 1000 करोड़ से अधिक करने, और एमबीसी प्रमाण पत्र जल्द जारी करने की भी अपील की गई। इसके अलावा, झुंझुनूं में स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला का स्मारक बनाए जाने और गुर्जर आरक्षण आंदोलन में युवाओं पर लगे मुकदमों को वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में डंपर चालक बनवारी लाल गुर्जर पर हुए हमले का उल्लेख करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि 5 जनवरी को कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोगों ने बनवारी लाल पर हमला कर उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, जिसके कारण वे अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, राजेश खटाना, सुमेर धाबाई, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से देवसेना ने सरकार से गुर्जर समाज की इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77