[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

813वां उर्स: ख्वाजा की मजार पर राज्यपाल बागडे़, दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना, सीएम आतिशी व केजरीवाल की ओर से में पेश हुई चादर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

813वां उर्स: ख्वाजा की मजार पर राज्यपाल बागडे़, दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना, सीएम आतिशी व केजरीवाल की ओर से में पेश हुई चादर

अजमेर में ख्वाजा के उर्स पर राजस्थान के राज्यपाल बागड़े और दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियों की ओर से चादर पेश की गई.

अजमेर: ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813 वें उर्स के मौके पर चादर पेश करने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागड़े, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना, सीएम आतिशी और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से चादर पेश की गई.

दिल्ली उर्स कमेटी के अध्यक्ष एफआई स्माइल ने दिल्ली के सीएम आतिशी और उपराज्यपाल विनय सक्सेना का संदेश पढ़कर सुनाया. दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दुनिया में अमन के पैरोकार और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक थे, इसलिए ही अजमेर शरीफ की दरगाह पर उनके आगे सजदा करने वालों में सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं. दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपने संदेश में कहा कि ख्वाजा ने हमेशा समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की सीख दी है. इस अवसर पर मैं ख्वाजा साहब से दुआ करती हूं कि देश की तरक्की हो और चारों ओर अमन व भाईचारा कायम रहे.

दिल्ली उर्स कमेटी के सदस्य शहनाज हिंदुस्तानी ने बताया कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चादर भेजने के साथ ही अपना संदेश भी भेजा है और कहा है कि मुल्क में अमन चैन और भाईचारा बना रहे. प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष एफआई स्माइल भी आए. उन्होंने कहा कि दरगाह में दुआ की गई कि इस बार दिल्ली की सभी सीट जीतकर केजरीवाल सीएम बने.

राजस्थान के राज्यपाल की ओर से पेश की गई चादर: 

राजस्थान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की ओर से गुरुवार को परिसहाय(एडीसी) प्रवीण नायक और उपसचिव मुकेश कलाल ने ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चादर पेश की. इस अवसर पर राज्यपाल बागडे़ का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया. उन्होंने अपने संदेश में ख्वाजा के अमन और मोहब्बत के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब का उर्स विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति का प्रतीक है. उन्होंने भारत को संत महात्माओं और पीर पैगंबरों की जीवन मूल्यों से जुड़ी संस्कृति का बताते हुए उनके सद्भाव के विचारों के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77