[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:राम तिलक की झांकी सजाई, कल होगा पूर्णाहुति हवन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:राम तिलक की झांकी सजाई, कल होगा पूर्णाहुति हवन

सिंघाना में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:राम तिलक की झांकी सजाई, कल होगा पूर्णाहुति हवन

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री जागृत बालाजी रूद्र मंदिर समिति की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के छठे दिन गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में राम तिलक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम-सीता की झांकी का सुंदर मंचन भी किया गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे पूर्ण आहुति हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन की कामना की जाएगी। कथा वाचन में आचार्य पुष्पेंद्र चित्रकूट ने व्यास पीठ से पूजा-अर्चना कर राम तिलक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दीं। आचार्य पुष्पेंद्र चित्रकूट ने कथा वाचन के दौरान धार्मिकता और सेवा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर अपने मन और आत्मा को शुद्ध करना चाहिए। पूर्ण आहुति के बाद मंदिर परिसर में महिलाओं की ओर से सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर सीताराम, दारा सिंह, मुन्ना लाल, कैलाश चंद, अजय कुमार, संदीप कुमार, राकेश देवी, रामकला, जान्हवी, सुमन, कमलेश, संतरा देवी, संजू, सपना देवी, उषा, अमलेश, सुशीला, पूनम और लाली देवी सहित कई अन्य भक्त शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77