[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मलसीसर में पानी सप्लाई सुचारू करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

मलसीसर में पानी सप्लाई सुचारू करने की मांग

मलसीसर में पानी सप्लाई सुचारू करने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

मलसीसर : मलसीसर के पूर्व सरपंच विनोद प्रजापति ने प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर अधिकारी शरद माथुर व अधिशासी अभियंता महेंद्र वर्मा, राकेश चौधरी तारानगर सप्लाई अभियंता सहीत अधिकारीयों से, मलसीसर के प्रोजेक्ट ओफिस में ग्राम वासियों के साथ मुलाकात कर सप्लाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग रखी। विनोद प्रजापति ने बताया कि मलसीसर में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन रोजाना पानी सप्लाई हो रही है लेकिन लोगों के घरों में बहुत कम मात्रा में 2-4 मटका पानी पहूंच रहा है। एक तो रौजना की जगह दो दिन से पानी आता है ओर वह भी बहुत कम मात्रा में पहूंच रहा है। इसका कारण पूछने पर लाईन मैन संतोष जनक जवाब नहीं देते हैं। ओर झुंझुनूं सप्लाई के साथ पम्प जुड़ा होने का बहाना बना कर वाल नहीं खोलते हैं। पानी सप्लाई का समय भी कम रखा गया है ओर हर वार्ड में बूस्टर लाईनों के वाल अलग से खोलने से घरों में पानी भी बहुत कम या नाम मात्र का पहूंच रहा है। इस समस्या का समाधान की मांग करते हुए पानी सप्लाई का समय बढ़ाने व हर घर तक पानी पहूचाने के लिए मांग रखी तथा लाईन मैन को पाबंद कर समय पर वाल खोलने के लिए पाबंद करने को कहा।

मुख्य अधिकारी शरद माथुर झुंझुनूं ने बताया कि यह समस्या पिछले एक महीने से हो रही है। ओर मलसीसर कस्बे की लाईन, झुंझुनूं लाईन के पम्प से जुड़ी हुई है। जिससे दिक्कत बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कल से पानी सप्लाई का समय बढ़ाकर दिया जायेगा। पहले 6 घंटे मलसीसर की लाईन चालू कर के हर वार्डों में अलग-अलग वाल खोलने पड़ता था, अब समय 12 घंटे कर देंगे। जिससे हर वार्ड में समय अनुसार भरपूर पानी मिलेगा। मलसीसर कस्बे में यह समस्या नहीं आने देंगे लेकिन जब तक तारानगर से सप्लाई सही नहीं होती है तब तक एक दिन छोड़कर पानी आयेगा। अब सुबह से शाम तक मलसीसर की लाइन चालू रखेंगे जिससे से प्रत्येक वार्ड में पानी सप्लाई ज्यादा हो पायेगी ओर पानी की कमी नहीं रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62