[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने पदमपुरा और इंडाली में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविरों किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने पदमपुरा और इंडाली में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविरों किया निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने पदमपुरा और इंडाली में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविरों किया निरीक्षण

चिड़ावा : ब्लॉक चिड़ावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 372 मरीजों ने शिविर में स्वास्थ्य लाभ उठाया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने कैम्प में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि इस शिविर में कुल 372 लोगों ने भागीदारी की। 162 ने अपनी बीपी शुगर की जांच करवाई। 96 को मौसमी सर्दी जुखाम की दवा दी गई साथ ही आयुर्वेद विभाग द्वारा तैयार काढ़ा पिलाया गया। 3 को टीके लगाए गए, 39 को आयुर्वेदिक दवा दी गई। कैम्प निरीक्षण में सीएमएचओ डॉ गुर्जर के साथ डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा बीपीओ बबीता वर्मा मौजूद रहे। सीएमएचओ ने बताया कि शिविर में डॉ प्रिया कालेर, डॉ ज्योति बुगलिया, डॉ तरुण जोशी, डॉ विधि शर्मा, दर्शन सहल, सुभाष गोरा, मंजू महला, सुमन, किरण, सुनीता, सुशीला, विमला, रिंकू और अरविंद सैनी ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इससे पूर्व कैंप के शुभारंभ अवसर पर उप सरपंच सुमित कुमार और पूर्व सरपंच रामनिवास बाजला मौजूद रहे।

इंडाली में 436 ने लिया शिविर का लाभ
उधर इंडाली में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में 436 लोगों ने भागीदारी कर शिविर का लाभ उठाया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने दोपहर बाद शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । प्रभारी डॉ दीक्षा चौधरी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि रामवतार सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता महावीर शर्मा ने किया। शिविर में एक दर्जन लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनका आगामी फॉलोअप कैम्प में ऑपरेशन किया जाएगा। उधर डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने सीएचसी मंडावा और पीएचसी मांडासी में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62