[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला बचाने के लिए प्रदर्शन:ऑटो रिक्शा यूनियन ने निकाली आक्रोश रैली, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला बचाने के लिए प्रदर्शन:ऑटो रिक्शा यूनियन ने निकाली आक्रोश रैली, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी

नीमकाथाना जिला बचाने के लिए प्रदर्शन:ऑटो रिक्शा यूनियन ने निकाली आक्रोश रैली, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले को रद्द करने का विरोध धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। 13 जनवरी को रामलीला मैदान में विशाल जनसभा होगी। आज ऑटो रिक्शा यूनियन ने रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। चालक ऑटो लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ऑटो रिक्शा यूनियन ने नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी को नीमकाथाना जिले को बहाल करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ऑटो रिक्शा यूनियन कहा कि अगर नीमकाथाना जिले को सरकार ने यथावत नही रखा तो संघर्ष समिति के आह्वान पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। खेतडी के ग्रामीणों ने भी नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन दिया। इसके साथ जी कलेक्ट्रेट के सामने जिला संघर्ष समिति की कार्मिक भूख हड़ताल और अनिश्चित कालीन धरना जारी है। दिव्यांग संगठन महासभा के प्रदेश महासचिव पपुराम गुर्जर ने कहा कि खेतडी की जनता पहले से नीमकाथाना के साथ थी, नीमकाथाना का खेतडी में कोई विरोध प्रदर्शन तक नही है लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। इसके साथ ही डॉ शीशराम गुर्जर खेतडी ने बताया कि खेतडी से झुंझुनू 50 किलोमीटर दूर पड़ता है और नीमकाथाना 35 किलोमीटर दूर पड़ता है, नीमकाथाना जिला बनने के बाद लोगों के काम होना शुरू हो गए थे लेकिन सरकार ने नीमकाथाना जिले को हटा दिया।

संघर्ष समिति की और से 13 जनवरी को रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित होगी। जनसभा में नीमकाथाना जिले को बहाल करने को लेकर आंदोलन का आगाज किया जाएगा। संघर्ष समिति ने विशाल जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी है। गांव-गांव ढाणियों में जाकर लोगों से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है।

Related Articles