[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भोपालगढ़ विकास समिति की बैठक:विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा, सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी निभाने का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भोपालगढ़ विकास समिति की बैठक:विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा, सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी निभाने का आह्लान

खेतड़ी में भोपालगढ़ विकास समिति की बैठक:विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा, सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी निभाने का आह्लान

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के भोपालगढ़ किले स्थित सतीश माता मंदिर परिसर में रविवार को भोपालगढ़ विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। दयानंद सिंह धाबाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में खेतड़ी के विकास को लेकर चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।

समिति के दयानंद सिंह धाबाई ने बताया-भोपालगढ़ विकास समिति का मुख्य उद्देश्य खेतड़ी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। खेतड़ी रियासत कालीन समय से जयपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी रियायत हुआ करती थी। रियासत कालीन समय में खेतड़ी का क्षेत्र की पूरे विश्व में एक अलग पहचान थी। राजा अजीत सिंह व स्वामी विवेकानंद की दोस्ती से खेतड़ी पूरे विश्व में जगजाहिर हुई थी। खेतड़ी नरेश अजीत सिंह ने ही स्वामी विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भिजवाया था, जिसके बाद स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म का परचम लहराया था। आज खेतड़ी पर्यटन के रूप में विकसित होने के लिए बांट जोह रही है। रियासत कालीन समय से अनेक गढ़, बांध, महल, किलो का निर्माण करवाया गया था, लेकिन उनकी देखरेख नहीं होने के कारण वह जर्जर हो गए हैं। ऐसे में सरकार को खेतड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान बैठक में समिति के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। भोपालगढ़ के आवासीय पुस्तैनी मकानों पर नामकरण किया गया। वहीं बजरंग लाल उपाध्याय के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके अलावा भोपालगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर विधायक से मिलकर अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग मिलने से आगे बढ़ाने में मदद मिल सके। इस मौके पर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रकाश शर्मा, नंदकिशोर गौड़, लक्ष्मण सिंह, वासूदेव तिवारी, गजेन्द्र पारीक, हरि सिंह, ओमप्रकाश पंवार, शंकरलाल, पवन चौहान, रामवतार सैनी,रवि सिसोदिया, जैसाराम, निकेश पारीक, विष्णु पारीक, विजेश पारीक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles