[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारी जीएसएस पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना:बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले पर जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कारी जीएसएस पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना:बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले पर जताया विरोध

कारी जीएसएस पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना:बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले पर जताया विरोध

नवलगढ़ : नवलगढ़ के कारी पावर हाउस जीएसएस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना एसएफआई जिला अध्यक्ष आशीष पचार के नेतृत्व में हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

आशीष पचार ने बताया कि हाल ही में कारी जीएसएस को सरकारी प्रबंधन से हटाकर एक निजी ठेकेदार को सौंपा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निजी ठेकेदार गांवों में मनमानी करेंगे और आम बिजली उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को बिजली सेवाओं से दूर करने का काम कर रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

पचार ने भाजपा सरकार पर देश की संपत्तियों को बड़े उद्योगपतियों को सौंपने का आरोप लगाया। वहीं संजीव मांठ ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल आदेश जारी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कारी पावर हाउस पर भविष्य में किसी भी निजी ठेकेदार के कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होगी।

धरनास्थल से चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार और बिजली प्रशासन ने कल सुबह तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान किसान सभा तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र पायल, बलवीर मूंड, नितिन मांठ, नेमीचंद पचार, विकास महला, विकाश मांठ, आशीष पूरी, रमेश गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, संदीप मांठ, जितेंद्र गोस्वामी, प्रहलाद मूंड, महेश पचार, रामसरूप मांठ, रहीश सेवदा, विकाश कुमावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles