देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : बाल विवाह की कुप्रथा के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष अभियान की कड़ी में सोमवार को सीकर में जन-जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।
यह रथ यात्रा जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला अधिकारिता विभाग, गायत्री सेवा संस्थान तथा Just Rights for Children के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रथ यात्रा को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रतन कुमार स्वामी, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक उपनिदेशक डॉ गार्गी शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। इसमें शामिल सभी हितधारकों के लिए सजा का प्रावधान है, इसलिए न तो बाल विवाह करवाएं और न ही इसका हिस्सा बनें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। 100 दिवसीय विशेष अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक कर बाल विवाह जैसी कुरीति पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
डॉ. गार्गी शर्मा ने बताया कि संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
गायत्री सेवा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक नरेश कुमार सैनी ने बताया कि रथ यात्रा जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगी। बाल विवाह की सूचना संस्थान की हेल्पलाइन 9521479820 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंकुर बहड़, सदस्य बिहारी लाल बालान, इंदिरा शर्मा (सहायक निदेशक, प्रशासनिक सुधार विभाग), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा (महिला अनुसंधान सेल), ईश्वर सिंह राठौड़ (पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर), अर्चना मौर्य (डीपीएम राजविका), राजेंद्र चौधरी (सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग), बी.एल. मील (ब्लड मोटिवेटर), जितेंद्र नाथावतपुरा, मीना कुमारी, अभिषेक बगड़िया सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us