[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइपास के लिए DPR अगले महीने, जमीन अधिग्रहण करने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइपास के लिए DPR अगले महीने, जमीन अधिग्रहण करने किया निरीक्षण

चिड़ावा और मंडावा में एनएच-11 को स्टेट हाइवे-8 से जोड़ने बनेंगे 2 बाइपास

झुंझुनूं : जिले में नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे को जोड़ने के लिए बनने वाले दो बाइपास का निर्माण अगले महीने शुरू होने की संभावना है। इसकी डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर शनिवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

पीडब्ल्यूडी के एसई महेंद्र झाझड़िया ने बताया कि एनएच-11 व स्टेट हाइवे-8 को जोड़ने के लिए मंडावा रोड से सीकर रोड पर ढिगाल टोल बूथ तक बनने वाले 5 किलोमीटर बाइपास तथा टोल बूथ से चिड़ावा रोड को जोड़ने के लिए बनने वाले 21 किलोमीटर बाइपास को लेकर शनिवार को विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की। पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दोनों बाइपास के लिए डीपीआर तैयार कराने व जमीन अधिग्रहण को लेकर निर्देश दिए थे। इसको लेकर शनिवार को विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता ने बाइपास के लिए जमीन अधिग्रहण, भूमि उपलब्धता और लेवल की जांच कराने को लेकर एसई महेंद्र झाझड़िया को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एईएन पूजा जानू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22