[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनमानस शेखावाटी के प्रधान संपादक डॉ आजाद अहमद खान डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनमानस शेखावाटी के प्रधान संपादक डॉ आजाद अहमद खान डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित

जनमानस शेखावाटी के प्रधान संपादक डॉ आजाद अहमद खान डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित

खेतड़ीनगर : शेखावाटी के जाने-माने पत्रकार एवं जनमानस शेखावाटी के प्रधान संपादक डॉ आजाद अहमद खान निवासी गोठड़ा खेतड़ी नगर को उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए आईना के प्रधान संपादक डॉ रामानंद शर्मा द्वारा अनुशंसा करने पर गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित करने का निर्णय लिया है। उन्हें यह उपाधि 2 जनवरी 2025 को ग्राम शिमला में आयोजित टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह के अवसर पर नेपाल के फाउंडर लाल बहादुर राणा प्रदान, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पूर्व आई ए एस, डॉ हरि सिंह गोदारा, डॉ संदीप नेहरा, डॉ रामानंद शर्मा, विश्व के महान मूर्तिकार मातु राम वर्मा ने प्रधान की।

डॉ आजाद अहमद खान पिछले 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तथा उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कि है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है बधाई देने वालों मे पत्रकार अनिल शर्मा पत्रकार विकास पारीक पत्रकार मनजीत तंवर पत्रकार नरेन्द्र स्वामी अभिषेक जांगिड़, रमेश पांडे, राकेश कुमावत, हर्ष स्वामी, जितेंद्र सोनी, हसरत हुसैन, दिनेश नरुका, सहित अनेक पत्रकार साथियों व साहित्यकारों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22