[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:समाज को शिक्षित करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका- पालिका चेयरमैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:समाज को शिक्षित करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका- पालिका चेयरमैन

खेतड़ी में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:समाज को शिक्षित करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका- पालिका चेयरमैन

खेतड़ी : खेतड़ी के नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को युवाओं की ओर से सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन गीता सैनी, विशिष्ट अतिथि राहुल सैनी, वैणीशंकर सैनी थे, जबकि अध्यक्षता लीलाधर सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद सावित्री बाई को देश पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त हुआ था। महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले का बचपन बड़ी ही कठिनाइयों से बीता था, जिससे उन्होंने प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और पहले खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। आज का युग शिक्षा का युग है इस युग में बेहतर मेहनत करने वाले ही सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने से पूरे परिवार को आगे बढ़ने में बेहतर प्रेरणा मिलती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर शिक्षा ग्रहण करवाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास सरकार ने अनेक अधिकार दे रखे हैं तथा महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर खेतड़ी नगरपालिका परिसर में सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती हमें सावित्री बाई फुले के बताए मार्ग पर चलना चाहिए तथा उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, राहुल सैनी, वैणीशंकर सैनी, विधाधर सैनी, रोहिताश्व मेहरड़ा, कन्हैया लाल, बहादुर मल सैनी, बाबुलाल सैनी, जगदीश प्रसाद, करण सैनी, गजानंद कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker