[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नववर्ष को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नववर्ष को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नववर्ष को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया

बुहाना : राष्ट्रीय जाट महासंघ के बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह रामबासिया के नेतृत्व में कुहाड़वास में नववर्ष की शुरुआत नशा मुक्ति दिवस के रूप मे की गई।

नववर्ष पर समाज में व्याप्त नशे की लत छुड़वाने के लिए बुहाना ब्लॉक के कार्यकारिणी के सदस्य व समाज के मुख्य लोगों ने नववर्ष की शुरुआत में नशामुक्ति पर जोर देते हुए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी।

ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह ने बताया कि उपस्थित लोगों ने नववर्ष के प्रथम दिन शुभ बेला पर सभी ने प्रण किया कि आज से न नशा करेंगे, न करवायेंगे, नशापीड़ीत की मदद कर स्नेह पूर्वक नशे की लत से मुक्ति दिलवाने का प्रयास करेंगे । नशा समाज व देश के लिए अभिशाप है,हर वर्ष नशे से कितने परिवार बर्बाद हो जातें हैं ,कितने लोग समय से पहले काल के ग्रास हो जाते हैं । शिक्षा ही परिवार को सम्मान दिलाती है, शिक्षा परिवार मे खुशहाली और सम्पन्नता लाती है, शिक्षा ही अच्छे आचरण वाले सुसभ्य,देश भक्त नागरिकों का निर्माण करती है।

इस अवसर पर सुलोचना देवी, सुबेदार मेजर मीर सिंह लाम्बा, पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार, फौजी आनंद कुमार, सुमित कुमार, रितेश कुमार,अमित कुमार, अमन कुमार उत्तम पाल, विकास कुमार, तौफीक, इरफान,अयुब, संजीव गजराज, योगेश कुमार सहित अनेक सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker