बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी नकिता का किया स्वागत
बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी नकिता का किया स्वागत
सादुलपुर : भठिंडा (पंजाब) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल बॉक्सिंग गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी गगोर गांव के शहीद सहदेव पूनिया की बेटी नकिता कुमारी का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। बॉक्सर नकिता ने 75 केजी वर्ग में महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड जीता है। नकिता का सादुलपुर पहुंचने पर जोगेंद्र झाझड़िया, वीरेंद्र पूनिया, विमल पूनिया, भाजपा जिला मंत्री कौशल पूनिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया, मनोज पूनिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर, सुमित्रा पूनिया, आजाद सहारण, नरेंद्र सांगवान, हरेंद्र जांदू, वेदपाल, चानण सहारण, दयानंद फौजी, नरेश पूनिया आदि ने स्वागत किया।
बाद में जुलूस के रूप में द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी तक ले जाया गया। एकेडमी में सरपंच मीरा देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप कुमार भगेला, खेल अधिकारी रामूराम बुंदेला, दादा दयानंद, बॉक्सर की मां व दादी व परिजनों का दीपचंद साहू, मनोज पूनिया, प्रदीप सहारण, राजकुमार फगेड़िया, महंत जगदीश पुरी, जेपी सहारण सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070058


