[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के 20 सेंटरों पर होगी वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक परीक्षा:6507 अभ्यर्थी होंगे शामिल, एक घंटे पहले पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के 20 सेंटरों पर होगी वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक परीक्षा:6507 अभ्यर्थी होंगे शामिल, एक घंटे पहले पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को

नीमकाथाना के 20 सेंटरों पर होगी वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक परीक्षा:6507 अभ्यर्थी होंगे शामिल, एक घंटे पहले पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को

नीमकाथाना : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा 28 से 31 दिसंबर तक नीमकाथाना जिले में होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नीमकाथाना में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 6507 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बैठक भी होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम भागीरथ शाख और उप समन्वय जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी परीक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। परीक्षा को लेकर साथ अप समन्वय 27 प्रिवेशक और 7 उड़ान दसों का गठन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने बताया कि प्रश्न पत्र और OMR सीट डबल लोक शाखा कार्यालय में रखी जाएगी। प्रश्न पत्रों का वितरण अप समन्वय की देखरेख में केंद्र अधीक्षकों को केंद्र पर परीक्षा से आधे घंटे पहले वितरण किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने बताया कि दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक होगी तो दूसरी पारी की परीक्षा 2:30 से 5:00 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचना होगा।

हर सेंटर पर तैनात होंगे चार पुलिसकर्मी

अरावली कॉलेज में 768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके बाद विवेकानंद स्कूल में 504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह दो सेंटर है। जिसमें सबसे ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। प्रत्येक केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही यदि किसी केंद्र पर 500 से ज्यादा विद्यार्थी हैं तो वहां 4 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin