[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ 27 दिसंबर से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ 27 दिसंबर से

इंटर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ 27 दिसंबर से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रतनशहर यूथ क्लब के तत्वाधान में गोदाम स्टेडियम, रतनशहर में इंटर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 दिसंबर को होगा। यूथ क्लब के अध्यक्ष विक्रम सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला परिषद की आठ ग्राम पंचायतों और एक नगर पालिका के वार्डों की टीमें भाग लेंगी। इनमें लालपुर, कासिमपुरा, बुड़ाना, प्रतापपुरा, जयपहाड़ी, माखर इस्लामपुर, भडौंदा खुर्द और बगड़ नगरपालिका के वार्ड शामिल हैं।

क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा 31 दिसंबर को बुजुर्गों के लिए 100 मीटर दौड़ और आम लोगों के लिए 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन न केवल खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी उजागर करने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin