[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुराने टायरों से भरे ट्रक में लगी आग:3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, बिजली के तारों के नीचे खड़ा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

पुराने टायरों से भरे ट्रक में लगी आग:3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, बिजली के तारों के नीचे खड़ा था

पुराने टायरों से भरे ट्रक में लगी आग:3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, बिजली के तारों के नीचे खड़ा था

तारानगर : जिले के तारानगर में राजगढ़ रोड पर पुराने टायरों से भरे ट्रक में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के समय ट्रक में कोई नहीं था। आग लगने का मुख्य कारण सामने आया है कि ट्रक बिजली के तारों के नीचे खड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल व निजी टैंकरों की सहायता से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।

तारानगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल हुक्माराम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे सूचना मिली कि राजगढ़ रोड पर पुराने टायरों से भरे ट्रक में आग लग रही है। मौके पर पहुंचकर देखा तो आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था। आग की सूचना पर नगर पालिका दमकल मौके पर पहुंची। वहीं, आमजन की सहायता निजी टैंकरों को मौके पर बुलाया गया। दमकल व टैंकरों की सहायता से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हेड कॉन्स्टेबल हुकमाराम ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया ट्रक बिजली के तारों के नीचे खड़ा था, जिससे तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। आग की सूचना ट्रक मालिक को दी गई है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin