[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बयान का विरोध:सीकर में आक्रोश रैली के बाद पुतला फूंका,बोले-शाह टूर एंड ट्रैवल्स शुरु कर लें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बयान का विरोध:सीकर में आक्रोश रैली के बाद पुतला फूंका,बोले-शाह टूर एंड ट्रैवल्स शुरु कर लें

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बयान का विरोध:सीकर में आक्रोश रैली के बाद पुतला फूंका,बोले-शाह टूर एंड ट्रैवल्स शुरु कर लें

सीकर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में आज भीम सेना ने आक्रोश रैली निकाली। यह रैली कल्याण सर्किल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

भीमसेना के संस्थापक और कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग प्रदेशाध्यक्ष अनिल तिड़दिया ने बताया कि पिछले दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान संसद में दिया था। जिनका कहना था कि आजकल एक फैशन हो चुका है अंबेडकर,अंबेडकर अंबेडकर,अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग प्राप्त हो जाता।

अनिल ने कहा कि अंबेडकर एक विचारधारा है न कि कोई काल्पनिक पात्र,काल्पनिक माध्यमों के जरिए आप स्वर्ग पहुंच सकते हैं। अंबेडकर के लिखे संविधान के माध्यम से ही अमित शाह ने गृहमंत्री का पद हासिल किया है। अब आप एसी के ऑफिस में बैठकर सुख प्राप्त कर रहे हैं,वह सुख स्वर्ग से कम है क्या। आपने संविधान के जरिए ही अपनी पार्टी बीजेपी के जरिए बहुत से संतों को आगे करके विधानसभा,लोकसभा की टिकट दी है। अमित शाह को शहर टूर एंड ट्रेवल्स खोल लेना चाहिए। फिर आप अपने नेताओं को एक साथ बैठाकर स्वर्ग में ले जाओ,जिससे देश का भला हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin