[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ के राजेश ने जीता मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग का खिताब मिस्टर इंडिया 2024 से हुए सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ के राजेश ने जीता मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग का खिताब मिस्टर इंडिया 2024 से हुए सम्मानित

राजगढ़ के राजेश ने जीता मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग का खिताब मिस्टर इंडिया 2024 से हुए सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अनमोल सेवा समिति के द्वारा 22 दिसंबर को काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस उत्तर प्रदेश में मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें 16 राज्यों से 70 दिव्यांग प्रतिभाओं ने अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें में राजगढ़ जिले से एक मात्र दिव्यांग अंतर्राष्ट्रीय मॉडल व दिव्यांग खिलाड़ी राजेश वर्मा ने इसमें मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने सबसे बेहतर प्रस्तुति देकर इस प्रतियोगिता में सबसे प्रथम स्थान प्राप्त कर मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग का खिताब जीता। मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग फैशन शो का आयोजन अनमोल सेवा समिति के द्वारा किया गया था जो कि आए दिन दिव्यांग उत्थान के लिए कार्य करती है जिसके अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल है संयोजक डॉ. उत्तम ओझा है जिन्होंने राजेश वर्मा को सम्मानित किया इस आयोजन को करने में महिला अध्यक्ष डॉ. सुनीता तिवारी व डॉ. उत्तम ओझा  ने बहुत प्रयास किया और एक सफल आयोजन किया गया।

मेगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग फैशन शो में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक प्लेयर सुमेधा पाठक उपस्थित रही। राजेश वर्मा ने बताया कि वो राजगढ़ जिले के पास करेडी गांव के रहने वाले है और वो किसान परिवार से आते है उन्होंने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक मॉडलिंग व स्पोर्ट्स के श्रेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर रखी है और उन्होंने हमेशा मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है परन्तु उन्हें आज तक राजगढ़ में सम्मान नहीं मिल पाया ओर ना उन्हें किसी भी तरह की कोई शासन से मदद मिल पाई। राजेश ने आगे कहा कि उन्हें अभी शासन से मदद की गुहार है ताकि वो ओर आगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा लहरा सके

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin