[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गृहमंत्री का बाबा साहेब पर दिए बयान का विरोध:आरएलपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गृहमंत्री का बाबा साहेब पर दिए बयान का विरोध:आरएलपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गृहमंत्री का बाबा साहेब पर दिए बयान का विरोध:आरएलपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान गृहमंत्री का पुतला जलाया गया और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह सार्वजनिक रूप से डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गृहमंत्री माफी नहीं मांगते, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों और महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है। गृहमंत्री की टिप्पणी ने इन वर्गों की भावनाओं को आहत किया है। प्रदर्शन में सांवरमल जाखड़, रूपचंद सारण, समुद्र नायक, सुनील कुमार, कुरड़ा राम, जगदीश प्रसाद, हरीराम, किशन लाल, अमृतलाल, संदीप कड़वासरा सहित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62