[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के सवाई बलवानिया में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी के गहने और नकदी बरामद किए, पनपालिया गांव में भी चोरी की वारदात की कबूल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के सवाई बलवानिया में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी के गहने और नकदी बरामद किए, पनपालिया गांव में भी चोरी की वारदात की कबूल

सरदारशहर के सवाई बलवानिया में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी के गहने और नकदी बरामद किए, पनपालिया गांव में भी चोरी की वारदात की कबूल

सरदारशहर : सरदारशहर के सवाई बलवानिया गांव में हुई चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पनपालिया गांव में हुई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है। इस संबंध में थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने जानकारी दी- 16 नवंबर को सवाई बलवानिया और पनपालिया गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें हुई थीं। इन घटनाओं को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम में हेड कांस्टेबल विजेंदर सिंह, कांस्टेबल नंदलाल डूडी, विनोद चौधरी, लीलाधर और संतोष पांडर शामिल थे। टीम ने लगातार 15 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों का पीछा किया। उन्होंने बताया कि मामले में भांकरोटा निवासी और वर्तमान में फुलेरा में रहने वाले मुकेश पुत्र रामचंद्र बावरी (35) को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोर गाड़ी में बैठकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और गाड़ी के नंबर बदल देते हैं। गाड़ी के नंबर बदलने के कारण चोरों को पकड़ने में काफी दिक्कतें आईं।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद कर ली है। थानाधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62