[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को इंद्र कुमार मोदी दिल्ली के सौजन्य से कंबल भेंट करने का शुभारंभ हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को इंद्र कुमार मोदी दिल्ली के सौजन्य से कंबल भेंट करने का शुभारंभ हुआ

शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को इंद्र कुमार मोदी दिल्ली के सौजन्य से कंबल भेंट करने का शुभारंभ हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में इंद्र कुमार मोदी सुपुत्र स्व. सीताराम मोदी दिल्ली ट्रस्टी एवं अध्यक्ष लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, सीएमडी स्प्रेड होम प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, के सौजन्य से झुंझुनूं शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को उच्च क्वालिटी की कंबले ससम्मान भेंट किए जाने का शुभारंभ शुक्रवार प्रात 11:30 बजे रानी सती रोड स्थित लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में कंबल वितरण शुभारंभ से पूर्व पंडित महावीर प्रसाद शर्मा बिदासर वालों के आचार्यत्व में दानदाता इंद्र कुमार मोदी की ओर से 300 कंबल वितरण का संकल्प करवाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि श्याम सुंदर जालान नुंवावाला, नारायण प्रसाद जालान, डॉ एसएन शुक्ला, संयोजन समिति के चुणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, मंत्री अशोक तुलस्यान, सुरेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी श्रवण केजडीवाल, परमेश्वर हलवाई, डॉक्टर डीएन तूलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तूलस्यान एवं छाजूराम पंसारी ने मंदिर पुजारियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर ससम्मान कंबलें भेंट की।

इससे पूर्व अतिथियों एवं संयोजकों का अभिनंदन एवं स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह संस्था की ओर से भेंटकर किया गया।

जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि आज संपन्न हुआ कार्यक्रम संभवत झुंझुनू शहर में पहली बार किया गया है, उनकी संस्था एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की ओर से जरूरतमंद लोगों को तो कंबल वितरण हमेशा किया जाता है परंतु एक साथ शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों को कंबल वितरण प्रथम बार किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin