[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CRPF जवान के घर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:दो युवक दीवार फांदकर घुसे, नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CRPF जवान के घर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:दो युवक दीवार फांदकर घुसे, नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात ले गए

CRPF जवान के घर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:दो युवक दीवार फांदकर घुसे, नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात ले गए

झुंझुनूं : सीआरपीएफ जवान के घर में दिनदहाड़े घुसकर दो युवक नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। दो युवक दीवार फांदकर घर में घुसे और नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव की है। चोरी की ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दो युवक पहले घर के बाहर रेकी करते हैं, फिर दीवार से कूदकर घर में घुसते है। उसके बाद कमरे में घुसकर नगदी समेत जेवरात चोरी कर भाग जाते हैं। बामला की ढाणी निवासी राजवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण राम ने बताया कि मेरे छोटे भाई योगेन्द्र का टोडी गांव में विनायक सिटी कॉलोनी में मकान है।

भाई योगेन्द्र सीआरपीएफ में कार्यरत है, घर पर उसकी पत्नी ही रहती है। वह एनएनएम है। गुरुवार को वह ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थी। शाम को 4 बजे वापस आई तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर गई तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा हुआ था।

1 लाख 25 हजार रुपए कपडे़, दो सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की बाली सोने की, दो सोने की अंगूठी, सात जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी मच्छी चांदी समेत घरेलू सामान गायब था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल मौका मुआयना किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62