[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अब गाडर लगी गाड़ियां सीज होगी!:आज नियमों का उल्लंघन करने पर 33 गाड़ियां पकड़ी,रोजाना होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अब गाडर लगी गाड़ियां सीज होगी!:आज नियमों का उल्लंघन करने पर 33 गाड़ियां पकड़ी,रोजाना होगी कार्रवाई

सीकर में अब गाडर लगी गाड़ियां सीज होगी!:आज नियमों का उल्लंघन करने पर 33 गाड़ियां पकड़ी,रोजाना होगी कार्रवाई

सीकर : सीकर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सदर थाना इलाके में नियमोें का उल्लंघन करने पर 33 गाड़ियों को पकड़ा है। कार्रवाई में सदर सहित अन्य थानों की पुलिस शामिल रही। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि आज सीकर में सदर,उद्योग नगर,कोतवाली और गोकुलपुरा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सीओ धोद और सीओ सिटी के नेतृत्व में 33 गाड़ियों को पकड़ा है। जिनमें से कई गाड़ियों पर गाडर लगे थे तो कई पर ब्लैक फिल्म और नंबर नहीं थे। इनमें जहां भी हमें लगेगा कि गाड़ी में कोई अवैध गतिविधि की जानी थी उन्हें सीज किया जाएगा। अन्य गाड़ियों को नियमानुसार कार्रवाई करके रिलीज किया जाएगा।

कार्रवाई के कई कई युवकों ने पुलिस ने बहस भी की।
कार्रवाई के कई कई युवकों ने पुलिस ने बहस भी की।

यादव ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। मेरी सबसे अपील है कि जिन-जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों पर गाडर और ब्लैक फिल्म लगा रखी है। या जिनकी गाड़ी पर नंबर नहीं है वह अपनी गाड़ियों से इन कमियों को दूर कर ले। वरना ऐसी गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई गाडर लगी हुई गाड़ी मिलती है जिसकी हमें संभावना होती है कि यह किसी तरह के अपराध में काम में ली जा सकती है उसे तुरंत सीज किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान गाड़ियों को रोकते हुए।
कार्रवाई के दौरान गाड़ियों को रोकते हुए।

गाड़ियों को पकड़ने के बाद कई छात्र नेता सदर थाना भी पहुंचे। जिन्होंने कहा कि गाड़ियां सदर थाना इलाके में एक ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल होने के लिए लोग लेकर आए थे। लेकिन SHO इंद्रराज मरोड़िया ने कहा कि किसी भी हाल में नियमोें के विरुद्ध चलने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी। कई जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस से गाड़ी छोड़ने को कहा।

आपको बता दें कि हाल ही में जिले में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है जिनमें अपराधियों के द्वारा बिना नंबरी ब्लैक फिल्म लगी और गाडर लगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। जिससे कि जिले में होने वाले अपराध पर अंकुश लग सके। आज कार्रवाई के दौरान सदर थाना पुलिस ने एक गाड़ी से नेछवा पुलिस थाना इलाके के हिस्ट्रीशीटर को भी पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में DST और QRT टीम के जवान भी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin