[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-आबूसर : अमृता हाट मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-आबूसर : अमृता हाट मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

अमृता हाट मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

झुंझुनूं-आबूसर :  ग्रामीण हाट आबूसर में चल रहे अमृता हाट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, बीआरकेजीबी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन सिहाग, एलडीएम रतन लाल वर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अनीस, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझडिया, सीडीपीओ ज्योति रेपसवाल, सीडीपीओ मगन सिंह, उमाकंठ, पी ओ नेहा झाझडिया, महाप्रबंधक अभिषेक शुभकरण, विकास अधिकारी राकेश जानू, मनीराम मंडीवाल उपस्थित रहे ।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने गरीब देश बांग्लादेश मैं स्वयं सहायता समूह की सफलता की कहानी बताइए और स्वयं सहायता समूह को बधाइयां दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शिल्पग्राम में आयोजित मेले में अमृता हाट का आयोजन व उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सबको बधाई दी। क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन सिहाग ने ग्रामीण बैंक से स्वयं सहायता समूह को मिलने वाले सभी फायदे व लोन के बारे में बताया। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला ने कार्यक्रम परिचय व स्वयं सहायता समूह की सफलता की कहानियां बताई।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर राजेंद्र सिंह शेखावत, पूजा कुमारी, उषा कुलहरी, दिनेश, सरिता, पूजा पारीक, सुनीता कुलहरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईसीडीएस के उपनिदेशक विजेंद्र राठौड़ ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

अमृता हाट में स्वय् सहायता समूह द्वारा स्टाल् लगाई गई थी जिनमें 1. पूनम SHG सीकर, तिलकुटा अचार,
2. आंचल SHG जयपुर, बेडसिट
3.साक्षी SHG झुंझुनू, ब्लॉक प्रिंटिंग
4. साक्षी SHG अलवर, टेराकोटा
5. रिद्धि सिद्धि SHG जोधपुर, रसगुले नमकीन
6. राधिका SHG जयपुर, मुखवास
7. लक्ष्मी SHG झुंझुनूं, पेपर मैसी प्रमुख रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin