वन विभाग ने वन भूमि से हटाया अतिक्रमण:गणेश्वर में सीमेंट के पिलर और तारबंदी कर किया कब्जा
वन विभाग ने वन भूमि से हटाया अतिक्रमण:गणेश्वर में सीमेंट के पिलर और तारबंदी कर किया कब्जा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में गणेश्वर के कुल्हाड़ा के रीको औद्योगिक क्षेत्र के सामने वन विभाग ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण पर रेंजर रविसिंह भाटी ने कार्रवाई करते हुए सीमेंट के पिलर और तार बरामद किए है। क्षेत्रीय वन अधिकारी भीमसिंह यादव ने बताया कि गणेश्वर गांव में कुल्हाड़ा जोहड़ा में पास रीको औद्योगिक क्षेत्र के सामने वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जिस पर अतिक्रमण कर्ता को अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। नोटिस समय निकलने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिस पर सोमवार को गश्त दल प्रभारी रेंजर रविसिंह भाटी ने मय जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाया। रेंजर रविसिंह भाटी ने बताया कि मौके से सीमेंट पिलर और लोहे के तार को जब्त किए गए हैं। अतिक्रमण कर्ता के विरुद्ध राज वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रीको औद्योगिक क्षेत्र के सामने वन भूमि है, अतिक्रमणकारी की वन भूमि पर नजर जमाए बैठे है, अब अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2125524

