[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विज्ञान और गणित के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु केआरपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विज्ञान और गणित के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु केआरपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञान और गणित के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु केआरपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

झुंझुनूं : कक्षा 6 से 10 तक गणित एवं विज्ञान विषय पढ़ने वाले शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हरकोरी देवी प्रशिक्षण महाविद्यालय झुंझुनूं में शुरू हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रमेंद्र कुल्हार प्रभागाध्यक्ष डाईट झुंझुनूं रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज झाझड़िया कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान झुंझुनूं ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन रही। शिविर में सर्वप्रथम आए हुए मेहमानों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर प्रशिक्षण की सफलता के लिए मंगल कामना की गई । तत्पश्चात आए हुए मेहमानों का माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। उसके पश्चात आए हुए मेहमानों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि यह प्रशिक्षण बदलती हुई शैक्षिक परिस्थितियो में शैक्षिक नवाचार में मील का पत्थर सिद्ध होंगे । साथ ही प्रशिक्षण का उद्देश्य गणित एवं विज्ञान जैसे जटिल विषयों को विभिन्न सरल विधाओं एवं तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। जिससे छात्रों में इन विषयों के प्रति उत्पन्न भय को दूर किया जा सके। उन्होंने सभी संभागों को करके सीखने एवं यहां से प्राप्त ज्ञान को अपने ब्लॉक के शिक्षकों के साथ सांझा करने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे मनोज झाझड़िया ने शिक्षकों को तीन दिवस के दौरान होने वाले सत्रों के बारे में जानकारी दी। इन्होंने बताया की प्रत्येक ब्लॉक से 6 केआरपी इस प्रशिक्षण भाग ले रहे हैं , आगामी समय में यही केआरपी ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे ।इस प्रशिक्षण में विभाग के द्वारा दक्ष प्रशिक्षक के रूप में रतिराम धींवा, संजय शर्मा ,राकेश कुलहरी एवं राजेश झाझड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77