[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विचारों को मंच मिले तो निखरेंगी प्रतिभाएं : झाझड़िया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विचारों को मंच मिले तो निखरेंगी प्रतिभाएं : झाझड़िया

पद्म भूषण देवेन्द्र झाझड़िया ने जिला कलक्टर की अभिनव पहल पर आयोजित आइडियाथॉन विजेताओं को पुरस्कार राशि भेंट कर किया सम्मान, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसीपी नरेश टुहानिया सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

चूरू : पदमभूषण् देवेन्द्र झाझड़िया ने रविवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अभिनव पहल पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आई स्टार्ट नेस्ट, इनक्यूबेशन सेंटर में रविवार को आइडियाथॉन के समापन समारोह में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया।

बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि प्रतिभाओं के विचारों को मंच मिलने पर निखरकर हमारे सामने आएंगी। जिले में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला प्रशासन की पहल सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि जिले में इन्क्यूबेशन सेंटर का संचालन जिले की युवा पीढ़ी के विचारों के लिए बड़ा मंच है। सेंटर में हाइटेक सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही मेंटरशिप की व्यवस्था भी सराहनीय है। यहां की प्रतिभाओं के विचारों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने पर देश-विदेश में जिले का नाम रोशन होगा।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि युवा अपने विचारों को नए आयाम दें और इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से उन्हें तराशें। सेंटर पर मेंटरशिप का लाभ उठाते हुए युवा अपने विचारों को प्रोडक्टिव अंदाज में इम्प्लीमेंट करें। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम सहयोगी की भूमिका निभाएगी। युवा सीखें और इन्क्यूबेशन सेंटर में आइडियाज की बेहतरी के लिए सतत प्रयास करें। उन्होंने डीओआईटी टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम के समर्पित प्र्रयासों से अल्प समय में आइडियाथॉन का सफल क्रियान्वयन संभव हो पाया।

आइडियाथॅन में प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर नवाचारयुक्त सुझाव जूरी मेंबर्स के सामने प्रस्तुत किए। डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, आत्मा परियोजना निदेशक दीपक कपिला, वाटरशेड एसई महेन्द्र सूरा, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, इन्क्यूबेशन सेंटर प्रभारी गुरप्रीत सिंह लबाना व मेंटर मनु विजय ज्यूरी सदस्य रहे। जिले की स्थानीय समस्याओं के अभिनव समाधान व नवाचार के आधार पर ज्यूरी द्वारा प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए गए।

एसीपी नरेश टुहानिया ने बताया कि ‘किसानों की उत्पादकता व आय को बढ़ाना‘ विषय में संदीप कुमार प्रथम, सूरज शर्मा द्वितीय एवं मुकेश प्रजापत व नरेंद्र सिहाग ने तृतीय स्थान, ‘नगर निकायों व ग्राम पंचायत में दीर्घकालिक एवं एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन‘ विषय में शिशिर सिंघल प्रथम, मोहसिन भाटी द्वितीय व मधु स्वामी तृतीय, ‘जल के पुनर्भरण, पुनर्प्रयोग व पुनर्चक्रण को सुनिश्चित एवं प्रोत्साहित करना‘ विषय में हेमंत कुमार सैनी प्रथम, प्रदीप सिंह आदित्य तथा जतिन तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान पर रहने वालों को 10000 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 7000 रुपए तथा तृतीय स्थान पर रहने वालों को 3000 रुपए पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin