[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंत्योदय सेवा शिविर का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अंत्योदय सेवा शिविर का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

दिव्यांगों को 10 स्कूटी, 10 ट्राइसाइकिल सहित 207 कृत्रिम अंग उपकरण दिए, रक्तदान शिविर में 40 ने किया महादान

नीमकाथाना : रविवार को एसएनकेपी महाविद्यालय नीमकाथाना में  जिला कलेक्टर शरद मेहरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख की उपस्थिति में अंत्योदय सेवा शिविर का जिला स्तरीय  कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिला स्तरीय  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 10 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान की गई। साथ ही संयुक्त सहायता अनुदान योजना  के तहत कुल 207 कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए गए। कृत्रिम अंग उपकरण में  102 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 42  दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 10 को बैशाखी, 33 को श्रवण यंत्र, 7 को केपिलर्स, 3 को स्टिक, एक को कृत्रिम हाथ, एक को कृत्रिम पैर,  दो को स्मार्ट केन एवं  दो को वॉकर  वितरित किए गए।

रक्तदान शिविर में 40 ने  किया महादान

एसएनकेपी महाविद्यालय नीमकाथाना में रविवार को अंत्योदय सेवा शिविर के तहत रक्तदान शिविर को आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 40 लोगो ने रक्तदान किया। जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कैंप पहुंचकर रक्तदान करने वालो की हौसला अफ़ज़ाई किया। इस दौरान एसीईओ सुनील ढाका ने रक्तदान कर आमजन को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एसीईओ सुनील ढाका, सीएमएचओ  विनय गहलोत, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अनिता वर्मा, एसीपी मुकेश सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin