हाई वॉल्ट करंट की चपेट में आया युवक:हाथ बुरी तरह झुलसने पर डीबी अस्तपाल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
हाई वॉल्ट करंट की चपेट में आया युवक:हाथ बुरी तरह झुलसने पर डीबी अस्तपाल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
चूरू : खेत में फसल में पानी देने के लिए बिजली लाइन को चालू करते समय हाई वॉल्ट लाइन के करंट की चपेट में आने से एक युवक का हाथ बुरी तरह झुलस गया। खेत मालिक ने गंभीर हालत में निजी वाहन से युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
अस्पताल में खेत मालिक ने बताया कि पातूसर निवासी रामस्वरूप (30) खेत से पानी लेकर अपने खेत में फसल करता है। शनिवार सुबह अपने खेत में सरसों की फसल पर पानी देने के लिए बिजली की लाइन को चालू कर रहा था। उसी समय उसके हाथ में हाई वॉल्ट लाइन के करंट का झटका लगा, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया।
उसको झुलसी हालत में खेत मालिक ने निजी वाहन से पहले घांघू पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू डीबी अस्पताल भेज दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक को लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। मगर करंट से हाथ ज्यादा झुलसने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041098


