केंद्रीय विद्यालय संगठन ने मनाया 62वां स्थापना दिवस:खेतड़ीनगर में हुआ आयोजन, कहा- गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है मुख्य उद्देश्य
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने मनाया 62वां स्थापना दिवस:खेतड़ीनगर में हुआ आयोजन, कहा- गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है मुख्य उद्देश्य
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन निरीक्षक रमेश यादव, विशिष्ट अतिथि के लेफ्टिनेंट ईशा बिजारणिया थी। जबकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य उम्मेद अली ने की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनोज वर्मा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्य और प्रशासनिक ढांचे की जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन अपना 62वां मना रहा है। उन्होंने बताया कि केवीएस की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को सिर्फ 20 रेजीमेंटल स्कूलों प्रारंभ हुई थी जो अब 1256 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें से 3 केंद्रीय विद्यालय विदेश मास्को, तेहरान और काठमांडू में संचालित हैं।
उन्होंने बतयाया-कवीएस का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। जिसके अधीन देश भर में 25 क्षेत्रीय कार्यालय और 5 आंचलिक शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। मुख्य अतिथि रमेश यादव ने बताया कि केवीएस का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के कार्मिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि वह भी इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर आज इस मुकाम पर है। उन्होंने ने बच्चों को कठिन परिश्रम करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि आज मोबाइल का जमाना है, लेकिन मोबाइल का उपयोग गेम खेलने हेतु नहीं बल्कि अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए, अपनी शंकाओं का समाधान पाने के लिए करें।
केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर ने अपने मिशन “गुणवत्ता, समानता और उत्कृष्टता” को साकार करने की दिशा में वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लोकेश एवं छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यवाहक प्राचार्य ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने सांस्कृति कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ एवं बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।