[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इनामी बदमाश को नवलगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

इनामी बदमाश को नवलगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

इनामी बदमाश को नवलगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवलगढ़ : दस हजार का इनामी बदमाश कुलदीप उर्फ केडी सीकर में छुपा बैठा था। उसे नवलगढ़ पुलिस गिरफ्तार ने किया गिरफ्तार। झुंझुनूं जिले में झाझड़ निवासी कुलदीप गिरफ्तारी से बचने के लिए भेष के साथ ही बार-बार अपनी जगह भी बदल रहा था। नवलगढ़ थानाधिकारी सुगन सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि फरार हिस्ट्रीशीटर कुलदीप सीकर में है। इस पर टीम को सीकर भेजा गया और कुलदीप को दबोच लिया गया। 35 वर्षीय आरोपी पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। वो पहले आनंदपाल गिरोह से जुड़ा हुआ था।

नवलगढ़ में खटीकान मोहल्ला के रवि चौहान ने उसके खिलाफ पिछले महीने पर्चा बयान दिया था। पीड़ित का आरोप था कि उसने गोगाजी मंदिर के पास झाझड़ में किराये पर रेस्टोरेंट शुरू किया था। 18 नवंबर को उसके रेस्टोरेंट पर कुलदीप अपने साथियों के साथ कार में आया।

कुलदीप ने उसके बाल पकड़कर पिस्टल उसकी कनपटी पर लगा दी थी। पीड़ित जब छूटकर टॉयलेट में छुप गया, तो कुलदीप ने टॉयलेट का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसके साथ पाइप व सरियों से मारपीट की। पीड़ित के गले से सोने की चेन व करीब 24 हजार रुपए छीन लिए थे। वो जाते समय धमकी देकर गया था कि अगली बार मिल गया तो गोली मार दूंगा। इस मामले की जांच के आधार पर उसे पकड़ा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22