संपत सिंह बने नवलगढ़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष:विप्लव पंडित चुने गए सचिव; उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव चुने गए थे निर्विरोध
संपत सिंह बने नवलगढ़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष:विप्लव पंडित चुने गए सचिव; उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव चुने गए थे निर्विरोध
नवलगढ़ : नवलगढ़ में शुक्रवार को अभिभाषक संघ के चुनाव हुए। चुनाव प्रभारी श्रवण सिंह, नेमीचंद डूडी और रफीक चोबदार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सुरेश कुमार सैनी, रमाकांत गौड़, संपत सिंह शेखावत के बीच मुकाबला था। जिसमें संपत सिंह शेखावत ने सुरेश कुमार सैनी को 25 वोट से हराया। संपत सिंह को 57, सुरेश कुमार सैनी को 32 और रमाकांत गौड़ को 4 वोट मिले।
सचिव पद के लिए विपल्व पंडित और विनोद कुमार घूघरवाल की बीच मुकाबला हुआ। विप्लव पंडित को 55 और विनोद कुमार को 39 वोट मिले। इसके अलावा दो वोट नोटा को मिले। इस प्रकार सचिव पद पर विप्लव पंडित ने 16 वोट से जीत हासिल की। इससे पहले उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष पद पर भवानी शंकर सैन, सह सचिव और पुस्तकालय पद पर मिनाक्षी कंवर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1888182


