[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड द्वारा मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड द्वारा मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

स्काउट गाइड द्वारा मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य मुख्यालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम अनुसार हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं नवलगढ़ ब्लॉक के श्री आर आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट गाइड एवं महाविद्यालय मानवाधिकार समिति द्वारा मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मैंगो स्टिक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला ऑर्गेनाइजर प्रदीप ईश्वरवाल, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ श्रवण कुमार सैनी सहायक आचार्य राजनीतिक विज्ञान, महाविद्यालय की मानवाधिकार समिति की संयोजक डॉक्टर अंजु चौधरी, रोवर लीडर श्रवण कुमार सैनी, रेंजर लीडर प्रियंका भांमू,रवि प्रकाश मुहाल एवं नीरज कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य वक्ता डॉक्टर श्रवण कुमार सैनी ने कहा कि मानव जन्म के साथ ही कुछ अधिकार लेकर के पैदा होता है उन्ही अधिकारों की की वजह से अपना जीवन गरिमापूर्ण जीते हैं व्यक्ति को उनके अधिकारों के साथ-साथ अपनी कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। जिला ऑर्गेनाइजर प्रदीप ईशरवाल इंसान को नित्य जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे इंसान का अहित हो। कार्यक्रम का संचालक नीरज कुमार ने किया। रोवर लीडर श्रवण कुमार ने आए हुए लोगों का स्वागत किया। रेंजर लीडर प्रियंका भाम्भू ने सभी का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89