[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास रद्द करने का विरोध, सीएम और मंत्रियों का फूंका पुतला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास रद्द करने का विरोध, सीएम और मंत्रियों का फूंका पुतला

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कहा कि अल्पसंख्यक बालक छात्रावास भू-आवंटन निरस्त किए जाने पर शांति धारीवाल और जयपुर के विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।

जयपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर शहर द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य रामगंज चैपड़, पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार में मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, प्रताप खाचरियावास सहित मंत्री और विधायकों का भी पुतला फूंका।

इस मौके मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कहा कि अल्पसंख्यक बालक छात्रावास भू-आवंटन निरस्त किए जाने पर शांति धारीवाल और जयपुर के विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल और विधायक गंगा देवी ने भाजपा को बदनाम करने की साजिश के तहत अल्पसंख्यक बालक छात्रावास को रद्द किया है।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा कि जयपुर शहर में वक्फ बोर्ड भवन, मदरसा बोर्ड भवन, हज हाऊस, मोती-डूंगरी रोड़ अलकुरैशी बालिका स्कूल जैसे अनेकों भू-आवंटन भाजपा सरकारों के राज में हुए हैं। भाजपा ने ऐसे किसी भी भू-आवंटन का विरोध नहीं किया है, यह सिर्फ भाजपा को बदनाम करने की साजिश है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22