[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

300 स्टूडेंट्स को बनाया अग्रदूत, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ:लोहिया कॉलेज में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

300 स्टूडेंट्स को बनाया अग्रदूत, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ:लोहिया कॉलेज में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

300 स्टूडेंट्स को बनाया अग्रदूत, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ:लोहिया कॉलेज में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

चूरू : चूरू में सड़क सुरक्षा शिक्षा व जागरूकता अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आमजन को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।

कार्यशाला में 300 स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा अग्रदूत चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। एसपी जय यादव ने अग्रदूतों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों की पालना करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं 2047 तक सड़क हादसों रहित राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकते हैं। राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसाइटी के अनुदेशक भरत राज गुर्जर ने बताया कि सोसाइटी अब तक 10 लाख लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर चुकी हैं। 90 हजार से अधिक सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाकर उन्हें हेलमेट वितरित कर चुकी हैं। आवास फाइनेंस के आर्थिक सहयोग से 18 हजार अग्रदूत पहले बनाये गये।

कार्यक्रम में वाहनों के नियंत्रक एवं सुरक्षा उपकरण, गति सीमा, लेन ड्राइविंग, सड़क की भाषा सिग्नल, सड़क पर सावधानी, रोड साइन एवं मार्किंग के साथ-साथ ड्राइवर के कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कॉलेज प्रिंसिपल मंजू शर्मा ने कहा कि चूरू में दुपहिया वाहन चालक मोबाइल पर बातें करते हुए ड्राइविंग करते हैं। जो की काफी खतरनाक है। उन्होंने शहर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात नियमों की पालना में अभियान चलाकर बगैर हेलमेट वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बातें करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77