[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर अभिभाषक संघ के चुनाव 13 दिसंबर को:अध्यक्ष सहित 6 पदों पर होगा मतदान, शाम को होगी मतगणना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर अभिभाषक संघ के चुनाव 13 दिसंबर को:अध्यक्ष सहित 6 पदों पर होगा मतदान, शाम को होगी मतगणना

सीकर अभिभाषक संघ के चुनाव 13 दिसंबर को:अध्यक्ष सहित 6 पदों पर होगा मतदान, शाम को होगी मतगणना

सीकर : सीकर अभिभाषक संघ, सीकर के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन-पत्र वापसी के पश्चात अब कुल 6 पदों पर 13 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव संचालन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, रघुनाथ सिंह व भंवर सिंह बालापोता ने बताया कि आज प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र वापसी करने की अंतिम तिथि थी।

नामांकन-पत्र वापसी के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए भागीरथ मल जाखड़, दिनेश गोदारा, विजय सिंह तंवर, उपाध्यक्ष पद पर जयंत कुमार, ओला, कृष्ण कुमार शर्मा, मोहम्मद रफीक, महासचिव पद के लिए नरेश कुमार भूकर, संदीप तिवारी, सामाजिक सचिव पद पर मंजू रुखसार बानो, विवेक प्रधान, पुस्तकालय सचिव पद पर नरेंद्र कुमार मीणा, नंदकिशोर दानोदिया व संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद पर अशोक कुमार सैनी, जयपाल सिंह के बीच मुकाबला होगा।

जिला एवं सेशन न्यायालय के सभागार में सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के पश्चात मतगणना कर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि संयुक्त सचिव पद पर प्रवीण कुमार स्वामी, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र एवं कार्यकारणीय सदस्य पद पर जाकिर हुसैन, राजेंद्र कुमार जांगिड़, सूर्य प्रकाश सोनलिया, शिवदयाल यादव व उज्जवल शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22